धारावी का दादा कौन: Hindi version

भारत की वित्तीय और मनोरंजन राजधानी मुंबई के मध्य में स्थित, दुनिया की सबसे बड़ी झुग्गी-झोपड़ियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक, धारावी को अभूतपूर्व पैमाने पर पुनर्विकास करने की कोशिश की जा रही है। धारावी के पुनर्विकास का ठेका अडानी समूह को दिया गया है, जिसके प्रमुख गौतम अडानी हैं, जो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी हैं। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि अडानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों में फेरबदल किया गया। अनुमान है कि 5 लाख निवासियों को "अवैध" माना जाएगा और उन्हें विस्थापित किया जाएगा। धारावी के कई निवासी पुनर्विकास परियोजना का विरोध कर रहे हैं। हमने दर्जनों लोगों से बात करके 43 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है, जिसमें दो मूल संगीत वीडियो भी शामिल हैं।

पटकथा: अबीर दासगुप्ता
छायांकन: अमृत राजखोवा, शिव थोराट, कामरान यूसुफ, प्रतीक दामोदरन
असिस्टेंट: आकांशा देशमुख
पोस्ट प्रोडक्शन: त्रिना शंकर
निर्माता: परंजय गुहा ठाकुरता, अबीर दासगुप्ता
क्रिएटिव और तकनीकी सलाहकार: अमृत राजखोवा
हिंदी वॉयस-ओवर: अदिति निगम, एम उबैद, मोहित सोधा, मुकुल सरल, सत्यम तिवारी।
तकनीकी सहयोग: चंदन सिंह, मोहित कुमार